रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

यूआरसी की बैठक में 110 शोधार्थियों के शोध प्रस्ताव हुए पारित

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलपति सभागार में बुधवार को हुई विश्वविद्यालय अनुसंधान परिषद (यूआरसी) की 20वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज का परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बैठक में सर्वप्रथम अनुसंधान परिषद की 19वीं बैठक के मिनट्स को रखा गया। विभिन्न विभागों के शोधार्थियों के विषय शोध निर्देशकों को अनुमोदित किए गए। वहीं अनुसंधान कार्यक्रम के शैक्षिक कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि एएमयू हमेशा मंविवि के साथ है। दोनों विश्वविद्यालयों के सहयोग से नवीन शोध को बढ़ावा मिलेगा। दोनों विश्वविद्यालय के शोधार्थी व प्राध्यापक एक साथ सहयोग से कार्य करेंगे तो बेहतर कार्य होगा। उन्होंने अन्य पहलुओं पर भी विश्वविद्यालय का सहयोग करने का आश्वासन दिया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय में अनुसंधान को बढ़ावा देने और समाज की भलाई के लिए शोध कार्य किए जाने का अनुरोध किया।

कुलपति ने ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट पर कार्य करने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। डीन रिसर्च प्रो. रविकांत ने पांच पेटेंट, एक कॉपीराइट व पांच प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी दी। डायरेक्टर रिसर्च प्रो. अशोक पुरोहित ने पिछली बैठक के प्रस्तावों के साथ ही नए प्रस्तावों को रखा। इस दौरान 110 शोधार्थियों के शोध प्रस्ताव पारित हुए। वहीं अन्य प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, डीन मानवीय संकाय प्रो. राजीव शर्मा, आईक्यूएसी डायरेक्टर डा. राजेश कुमार उपाध्याय, आईएनपीएस के वाइस प्रिंसिपल प्रो. धीरेंद्र सिंह, डा. नियति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!