रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

झूठी शिकायत न करने की दिलाई शपथ

इगलास। स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज में ओप्रशन जागृति के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान करते हुए जहां निर्भय होकर पठन-पाठन करने का आह्वान किया वहीं झूठी शिकायत न करने के लिए शपथ भी दिलाई। एसआई आशीष कुमार व एसआई नेहा मलिक ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ने आते-जाते समय रास्ते में कोई व्यक्ति छींटाकशी करता है तो स्वजन व गुरुजनों को जानकारी दें। यदि आवश्यकता होती है तो पुलिस की हेल्पलाइन पर काल करें। झगड़ा होने पर महिला संबंधी अपराध करने की झूठी शिकायत करने से बचे, विचार करें यदि आपके किसी स्वजन के विरुद्ध झूठी शिकायत की जाती है तो क्या उसे उचित मानती हैं, यदि नहीं तो फिर आप भी झूठी शिकायत न करें। प्रधानाचार्य डाॅ. संजय कुमार ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर दाताराम चक, सविता त्रिपाठी आदि थे। संचालन डाॅ. विकास यादव ने किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!