सात भट्ठों पर एसडीएम ने की कार्रवाई

इगलास। सोमवार को एसडीएम ने कई सात भट्ठा संचालकों को दिया नोटिस, वहीं एनजीटी के नियमों के विरुध्द संचालित की पायलेट में फायर ब्रिगेड कर्मियों से पानी भरवाया है।
एसडीएम भावना विमल ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों व फायर ब्रिेगड के कर्मचारियों के साथ भट्ठों पर चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान राम ईंट उद्योग, चिराग ईंट उद्योग, भगवती ईंट उद्योग, बाबा ईंट उद्योग सहित सात भट्ठों की फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से पाइलेटों में पानी भरवाया गया है। इसके साथ ही संबंधित भट्ठा स्वामियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।