तीन दिन मौसम रहेगा खराब अलर्ट हुआ जारी
अलीगढ़। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक अलीगढ़, हाथरस समेत आस-पास के अन्य जनपदों में अत्यधिक शीत एवं घना कोहरा होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, शनिवार को इन दिनों में सबसे सर्द दिन (कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति जारी रहने की भी संभावना है। पिछले कई दिनों से भीषण सर्दी के साथ ही शीतलहर चल रही है। सुबह-शाम घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शनिवार एवं रविवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापतान 15.4 रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक कम रहा। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम के बदलाव को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है।