खोया हुआ मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
लोधा। यातायात पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिले एक मोबाइल को उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया है। पुलिसकर्मी के इस कार्य की जमकर सराहना की जा रही है।
दरअसल पूरा मामला थाना राेरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहे का है। यहां पर सोमवार दोपहर में यातायात पुलिसकर्मी बीआइपी फ्लीट को निकाल रहे थे। तभी यातायात उपनिरीक्षक निजामुद्दीन को सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने फोन को उठाकर अपने पास रख लिया, और मालिक को तलाशने लगे।
कुछ समय बाद चिकावटी निवासी गोलू मोबाइल फोन काे तलाश करते हुए चौराहे पर पहुंच गया। उसने वहां पर मौजूद टीएसआई से फोन की जानकारी की। जिस पर टीएसआई ने मोबाइल फोन को उसे लौटा दिया। मोबाइल फोन पाकर जहां गोलू ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया, वहीं लोगों ने पुलिसकर्मियों की ईमानदारी की जमकर सराहना की है।