एसएसपी ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव, सुधीर कुमार बने इंस्पेक्टर गभाना
अलीगढ़। एसएसपी कलनिधि नैथानी ने जवां इंस्पेक्टर नित्यानंद पांडे, इंस्पेक्टर विजयगढ़ बृजपाल सिंह व इंस्पेक्टर देहलीगेट विनोद कुमार का गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने पर कई इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। जिसमें थाना गभाना पर तैनात इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह को इंस्पेक्टर विजयगढ़, वहीं चंडौस थाना इंस्पेक्टर क्राइम सुधीर कुमार को इंस्पेक्टर गभाना बनाया गया है। वहीं देहलीगेट में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र शर्मा को देहलीगेट इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक नारायण दत्त तिवारी को थाना प्रभारी जवां बनाया गया है।