रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो

इगलास। आज के जीव के लिए अच्छी बाते सीखना तो बहुत आसान है लेकिन बुरी आदतों को छोड़ना उसके लिए बड़ा मुश्किल है। लेकिन यदि जीव दृढ़ संकल्प कर लें तो वो जो चाहे वो कर सकता है। प्रभु हमें समझना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ्य को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उक्त प्रवचन क्षेत्र के गांव चंदफरी-हस्तपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बाल व्यास की युगल जोड़ी दीदी वृंदा किशोरी वबृजकिशोर महाराज ने व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए कहे।

उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर पूतना उद्धार एवं श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन भक्तों को श्रवण कराया। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कर दी। इंद्र ने कुपित होकर वज्रपात किया तो कृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करते हुए इंद्र का मान मर्दनकिया। कथा स्थल पर गोवर्धन महाराज का भव्य पूजन किया गया। इस दौरान श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रयो आदि भजनों पर भक्त जमकर थिरके। कथा विश्राम पर आरती के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया।

error: Content is protected !!