रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

अलीगढ़। एसएसपी संजीव सुमन ने कई थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाब किया है। वहीं कार्य में रूचि न लेने, शिथिलता बरतते हुए लापरवाही करने पर थाना प्रभारी अतरौली, विजयगढ़ व महुआखेड़ा को लाइन हाजिर किया गया है।

इस क्रम में इंस्पेक्टर टप्पल पंकज कुमार मिश्रा को इंस्पेक्टर बन्नादेवी, इंस्पेक्टर बन्नादेवी देवेंद्र कुमार त्यागी को इंस्पेक्टर विजयगढ़, पीआरओ एसएसपी विजयकांत शर्मा को इंस्पेक्टर क्वार्सी इंस्पेक्टर पिसावा सत्यवीर सिंह को इंस्पेक्टर टप्पल बनाया है। इंस्पेक्टर अतरौली रणजीत सिंह, इंस्पेक्टर विजयगढ़ रामकुंवर सिंह, इंस्पेक्टर महुआखेडा प्रमोद कुमार मलिक को लाइन हाजिर किया है।

इंस्पेक्टर क्वार्सी सुभाष बाबू कठेरिया को अपराध प्रभारी निरीक्षक इगलास, इंस्पेक्टर मडराक जितेंद्र कुमार को प्रभारी वीआईपी सेल, इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार भारती को अपराध प्रभारी निरीक्षक टप्पल से अपराध प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह को अपराध प्रभारी निरीक्षक अतरौली से अपराध प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी, इंस्पेक्टर सुनील कुमार को अपराध प्रभारी निरीक्षक क्वासी से अपराध प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, इंंस्पेक्टर रामनिवास को अपराध प्रभारी निरीक्षक महुआखेड़ा से अपराध प्रभारी निरीक्षक टप्पल, इंस्पेक्टर जगदत्त को अपराध प्रभारी निरीक्षक महुआखेड़ा से अपराध प्रभारी निरीक्षक रोरावर स्थानांतरण किया है।

उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

एसएसपी संजीव सुमन ने उपनिरीक्षक रितेश कुमार को थानाध्यक्ष पालीमुकीमपुर से थानाध्यक्ष अतरौली, उपनिरीक्षक विदेश राठी को मीडिया सेल से थानाध्यक्ष महुआखेड़ा, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को थाना गभाना की कलुवा चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष मडराक, उपनिरीक्षक रोहित राठी को चौकी प्रभारी सारसौल से थानाध्यक्ष पिसावा, उपनिरीक्षक अकलेश कुमार प्रधान को चौकी प्रभारी जलाली से थानाध्यक्ष पालीमुकीमपुर, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को चौकी प्रभारी आईटीआई से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक उमेश चंद शर्मा को एसएसआई पिसावा से चौकी प्रभारी जलाली हरदुआगंज,

उपनिरीक्षक पंकज कुमार वेदवान को थाना छर्रा से चौकी प्रभारी सारसौल बन्नादेवी, उपनिरीक्षक विजय सिंह को थाना चंडौस से चौकी प्रभारी आईटीआई बन्नादेवी, उपनिरीक्षक कुलदीप मलिक को थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी कलुवा गभाना, उपनिरीक्षक राजीव कुमार को थाना बन्नादेवी से चौकी प्रभारी सिमरौठी थाना टप्पल बनाया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!