काॅलेज संस्थापक को दी श्रद्धांजलि
इगलास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की इकाई ने बुधवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज के संस्थापक व पूर्व प्रधानाचार्य बृजलाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर शाेक सभा की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण कौशिक व संचालन गोकुलचंद कटारा ने किया। इस अवसर पर कालीचरन गौड़, महावीर प्रसाद, अमित कुमार, सुभाषचंद्र शर्मा, सूरजपाल शर्मा, महावीर प्रसाद टीटी, विपिन शर्मा आदि थे।