रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने वित्तीय समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

अलीगढ़। बीएसए कार्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनरतले शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। बाद में लेखाधिकारी के आवश्वासन पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं का काफी समय से निस्तारण नहीं हो रहा था। जिसके कारण शिक्षक बड़ी संख्या में शिक्षकों को बीएसए कार्यालय धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि विभाग से रिटायर होने वाले शिक्षकों की पेंशन और जीपीएफ भुगतान में सबसे ज्यादा परेशानियां आ रही हैं। वहीं कुछ शिक्षकों के एरियर भी लंबे समय से रुके पड़े हैं। 2007 से 2011 तक के लेसर विभाग से गायब है। जिसके कारण शिक्षकों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। इस दौरान लेखाधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की पत्रावलियां आगरा भेज दी गई हैं। स्वीकृत होकर आते ही पेंशन जारी कर दी जाएगी। जीपीएफ भुगतान के बारे में बताया कि जितने प्रार्थना पत्र आ गए है उनपर काम चल रहा है माह के अंत तक सभी का भुगतान कर दिया जाएगा। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, विश्वनाथ, विमल कुमार चौहान, महेश कुमार, राजकुमार, रूम सिंह वर्मा, सतेंद्र कुमार, सफीउल्लह, राजेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, रविंद्र कुमार कश्यप, मोहम्मद सईद, देववती वर्मा, प्रतिभा आर्य, नीलम कुमारी, भावना, राजेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा समेत विभिन्न शिक्षक मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!