रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती

इगलास। क्षेत्र के गांव कजरौठ में पूर्व कृषि मंत्री चौ. राजेन्द्र सिंह की स्मृति में 16 वें कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने अपनी मल्ल विद्या का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आखिरी कुश्ती हाथरस के तुरसैन निवासी रामेश्वर व मथुरा के तिरवाया राया के हरीओम के बीच हुई। दोनों ही पहलवानों ने अपने दाव पेंचों से दर्शकों जमकर मनोरंजन किया। दोनों के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। जिस पर आयोजकों ने दोनों पहलवानों को पांच-पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन में ग्राम प्रधान गेंदालाल, मिश्री लाल तिवारी, लोचन सिंह शर्मा, विश्व विजय सिंह, सुधीर वर्मा सभासद, रामकुमार सिंह, शेर सिंह राशन डीलर, बच्चू शर्मा, चौधरी रवेंद्र सिंह, रामबाबू शर्मा कोल्ड वाले आदि का सहयोग रहा। तोछीगढ़ चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह, एसआई परवेज खां, एसआई अर्जुन सिंह शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!