रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में आयोजित हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, युवा भाजपा नेता अजय सिंह ने किया शुभारंभ

गभाना। कस्बा के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
बरौली के पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के पौत्र व युवा भाजपा नेता अजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होने ने ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के अंदर की प्रतिभा उजागर होती है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, बस जरूरत इन्हें तराशने की है। वर्तमान खेलों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने करियर को बना रहे हैं। खेलों से हम स्वस्थ्य रहते हैं। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।इस दौरान विद्यालय में कबड्डी, खोखो, ऊंची कूंद, कुर्सी दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगितया में जूनियर वर्ग में निखिल व सीनियर वर्ग में सौरभ ठाकुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में गुंजन व जूनियर वर्ग में दुर्गेश की टीम ने बाजी मार ली।

प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने सभी अतिथितयों का फूलमाला व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजीव शर्मा, जितेंद्र राघव, गजेंद्र राघव, हरिपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, राजकुमार कुशवाह, हिमांशु शर्मा, धीरज शर्मा, अजय कुमार, अंजली यादव, करन माहौर, संजय कुमार, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, रूबी सिंह, गीतांजली शर्मा, राधा, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!