रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बीएसएफ दारोगा के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चोर सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद

अलीगढ़। पिसावा थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना में चोर बीएसएफ दारोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी  कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में  जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव नगलिया बिजना निवासी सुधीर श्योरान पुत्र उदयवीर श्योरान बीएसएफ में दारोगा के पद पर तैनात हैं। वह हाल में गाजियाबाद के थाना कविनगर के कमला नेहरू नगर में परिजनो के साथ रहते हैं। जबकि उनके माता-पिता गांव में ही रहते हैं।पिछले दिनों माता- पिता की तबीयत खराब होने पर सुधीर उन्हें उपचार को गाजियाबाद ले गए थे। बुधवार रात में चोर उनके घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह घर के ताले टूटे देख ग्रामीणों ने सूचना सुधीर कुमार को दे दी। सूचना पाकर सुधीर कुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इंस्पेक्टर पिसावा सत्यवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!