रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बीमारी से तंग वृद्धा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में एक वृद्धा ने बीमारी से तंग होकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

रोरावर निवासी विजयपाल सिंह की 60 वर्षीय श्वास की बीमारी से ग्रसित थी। मंगलवार को तबियत बिगड़ने पर उनके बेटों ने उपचार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से बुधवार सुबह डॉक्टरों ने उनकी छुट्टी कर घर भेज दिया।

कुछ समय बाद ही वह घर से निकलकर रेलवे लाइन पर पहुंच गई। जहां पर उन्होंने किसी ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वृद्धा चार बच्चों की मां थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!