रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करनपुर में बॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई आयोजित

गभाना। क्षेत्र के गांव करनपुर में बुधवार को एकदिवसीय बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक टीमों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला महासचिव डाॅ. बलजीत चौधरी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।ऐसी प्रतियोगिताओं ने जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता हैं वहीं उनके अंदर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।

प्रतियोगिता में श्याम चौधरी की टीम प्रथम स्थान पर रही। आयोजकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सोनू बासिक, श्याम चौधरी, आकाश बासिक, मोनू रावत, योगेश रावत, गोपाल चौधरी, शिवम राघव आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!