दादी रतन मोहिनी को दी श्रद्धांजलि
इगलास। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हरपाल नगर स्थित इंद्रप्रस्थ सहज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र पर मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी की स्मृति में श्रद्धांजली एवं भोग का आयोजन किया गया। बीके हेमलता ने बताया कि दादी रतन मोहिनी ने 101 वर्ष की उम्र में शरीर छोड़ा। उन्हाेंने 50 के दशक में जापान में विश्व धर्म सम्मेलन में संस्था का प्रतिनिधित्व किया था। वे पवित्रता, निर्भयता की प्रतिमूर्ति थीं और ज्ञान प्रवीणा इतनी थीं कि अपने अनुभवजन्य जीवन के आधार पर घंटों श्रोताओं को बांधे रखती थीं। 80 के दशक में देशभर में आयोजित युवा पदयात्रा की सहगामी बनीं। देश विदेश चर्चा करके परमात्मा का संदेश पहुंचाया। इस अवसर पर मेजर योगेंद्र सिंह, रवि प्रकाश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, जितेंद्र, गजेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, कांता, सीमा, शशि, मधु, सुमन, मंजू, रचना, नीता, पिंकी आदि थे। प्रबंधन विपिन बहन व मोहिनी बहन ने किया।