रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पांच लाख का गांजा बरामद, 25 हजार के इनामी सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

इगलास। कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ग्रामीण क्षेत्र की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 27 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।

सीओ महेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपित हरीशचंद्र पुत्र बृजकिशोर और कोमल पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम कांका हैं। उन्हें डबल नहर पीली कोठी के सामने से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में हरीशचंद्र ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है और जब भी उड़ीसा या आंध्र प्रदेश की ओर जाता है तो वहां से गांजा की खेप लेकर आता है। यहां कोमल के साथ मिलकर गांजे को बेचता है और मुनाफा आपस में बांटते हैं। उसने बताया कि अप्रैल में वह कटक (उड़ीसा) गया था और मई में अज्ञात व्यक्ति से गांजा खरीदकर लाया था, जिसे धीरे-धीरे बेच रहा था। बरसात के कारण गांजे को सुरक्षित स्थान पर छिपाने ले जा रहा था।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार कोमल बघेल थाना इगलास का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद मथुरा के थाना जमुनापार में अप्रैल में लूट की घटना के बाद 30 मई को एसएसपी मथुरा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोमल अभी पांच महीने पहले ही जेल से छूटा था। उसके विरुद्ध अलीगढ़ और मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में कुल 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हरीशचंद्र के खिलाफ इगलास थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम : प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, निरीक्षक सुभाष कठेरिया, एएसआई ऋषिपाल कसाना, एसआई रामेश्वर दयाल, अवधेश धाकड़, सिपाही जबर सिंह, नीरज कुमार, लव कुमार, अब्दुल करीम, रविन्द्र कुमार, गौरव, चन्द्रेश, अनुज कुमार, प्रदीप कुमार।क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ग्रामीण क्षेत्र से अंकित चौधरी, शैलेश यादव, विनीत चौहान, गौरव चौधरी, अभिषेक यादव, शिवम यादव, रवि कुमार और आदित्य चौधरी भी टीम का हिस्सा रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!