रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बच्ची समेत चार लोग हुए घायल

गभाना। हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने उपचार को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के थाना बरहन के गांव इसेपुर निवासी अत्यवीर सिंह बाइक से पत्नी भूरी, बेटी काव्य व ससुर महीपाल निवासी हरदासपुर कोटला फिरोजाबाद के साथ गाजियाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार चारों गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां पर उनका उपचार जारी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!