रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

गभाना। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से ग्राम परिक्रमा अभियान को लेकर दो मंडल में कार्यकर्ताओ की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की।

गभाना मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला ताजपुर गांव में हुई। जहां पर भाकिमो के जिलामंत्री ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि भाकिमाे की ओर से प्रदेश में 12 फरवरी से 4 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ता हर गांव में जाकर केंद्र सरकार की ओर से संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे मेंं ग्रामीणों को जानकारी देंगे साथ ही पार्टी की नीति-रीति से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांवों में एक-दो दिन तक रूकेंगे। रात में चौपाल भी लगाकर किसानों की समस्याओ को सुनेंगे।

इसका पूरा फीडबैक तैयार करेंगे और प्रदेश कार्यालय भेजेंगे। जहांं से वह रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय भेजी जाएगी और फिर केंद्र सरकार की ओर से किसानों की समस्याओ को दूर करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता गांव के मंदिरों में भी जाकर भजन-पूजन के माध्यम से किसानों के बीच अपना संपर्क बढ़ाएंगे। इस दौरान बरौली विधानसभा विस्तारक केशव, मंडल संयोजक बिंदुसार चौहान, अमित चौहान, ललित सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं अमरौली मंडल की कार्यशाला महरावल नगलिया में जिलामंत्री दलवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यहां मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!