रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक को तमंचा के साथ फोटो, वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, पहुंचा हवालात

चंडौस। क्षेत्र के गांव कसेरू के एक युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ फोटो व वीडियो वायरल करना भारी पड़ गया। थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

इंस्पेक्टर चंडौस सीता राम सरोज ने बताया कि एंटी क्राइम के जरिए जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा के साथ वीडियो व फोटो वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो व वीडियो की तहकीकात की ताे यह मामला गांव कसेरू से जुड़ा हुआ मिला।तमंचा के साथ युवक की पहचान जीतू पुत्र विजयपाल के रूप में हुई। जिसे सोमवार को कसेरू रोड पथवारी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!