बिग ब्रेकिंग -राेहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
रॉयल स्टार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास लेने का फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेट फाॅर्म पर भावुक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि सभी को नमस्कार, मैं बस यह बताना चाहता हॅूं कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हॅूं। सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्हाेंने बताया कि वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट मैच खेलना जारी रखेंगे। रोहित शर्मा ने टेस्ट प्रारूप में 67 मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 औसत से 4301 रन बनाए हैं।