ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जश्न का माहौल, गभाना में लोगों ने बांटी मिठाईयां
गभाना। पहलगाम आतंकी हमले के बाद हर कोई भारतीय जबाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहा था। भारतीय सेना के जबांज सैनिकों ने बीती रात “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक उन्हें बर्बाद कर दिया। जिसके बाद देश में उत्साह का माहौल है। लोगों ने जगह-जगह तिरंगा लहराते हुए भारत माता व भारतीय सेना के जय जयकार लगाए, वहीं आतिशबाजी चलाने के साथ मिष्ठान का वितरण करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने सेना के पराक्रम और साहस की जमकर सराहना की।
गभाना में कॉलेज रोड पर व्यापारियों व लोगों ने मिष्ठान का वितरण करते हुए सैन्य कार्रवाई का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि देश की जनता अब पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई चाहती है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकबाद को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में अब केवल सीमित कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे पाकिस्तान का खात्मा कर देना समय की मांग है। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब देश आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपना चुका है। हर देशवासी अपनी भारतीय सेना पर गर्व महसूस कर रहा है।
इस मौके पर धर्मेंद्र ठाकुर, मुकेश गर्ग, दुर्गेश गोयल, अमित गोयल, नवीन गुप्ता, निजामुद्दीन खां, सुशील गुप्ता, शशांक गोयल आदि मौजूद रहे।