रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

गभाना। नेशनल हाईवे (34) पर बरौली मोड़ के पास बुधवार तड़के अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक फर्रुखाबाद से नोएडा के लिए जा रहे थे।

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी बिट्टू पुत्र देवेंद्र अपने साथी शिवम पुत्र लटूरी सिंह के साथ बुधवार की तड़के बाइक से नोएडा के लिए जा रहे थे। तभी करीब सुबह चार बजे हाईवे बरौली मोड़ के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!