रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

देशभक्ति के रंग में रंगा गभाना, स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर खंड गभाना के तत्वाधान में आमजन को देश प्रेम की भावना कायम रखने व उन्हें अखंड भारत निर्माण के लिए अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग केसरिया व तिरंगे लहरा रहे थे।

कलुवा रेलवे स्टेशन पर रूस्तमपुर ढ़ोला के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

कलुवा रेलवे स्टेशन पर बैठे रूस्तमपुर ढ़ोला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

गभाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना पुलिस ने एक गांव में घर की छत पर मां के साथ सो रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

भोले की भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु, भुमियां बाबा मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

श्रावण मास में आस्था का प्रमुख केंद्र बिंदु बनने वाले गांव कन्होई में रेलवे लाइन के सहारे बने श्री सिद्धनाथभुमियां बाबा आश्रम पर छठे सोमवार को भक्तों का अपार जनसैलाब बाबा के जलाभिषेक व उनकी पूजा-अर्चना को उमड़ पड़ा।

कार-ट्रक की भीषण भिडंत, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

अनूपशहर रोड स्थित जेके लक्ष्मी व्हाइट ब्रिक फैक्ट्री के सामने रविवार को एलपीजी गैस से भरे ट्रक -एक्सयूवी कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक एवं एक महिला समेत तीन लोगों की कार में ही फंसकर मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य…

मैक्स ने कावड़ियों में मारी टक्कर, तीन घायल

हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास डाक कावड़ लेकर जा रहे कावड़ियों को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कावड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए।

दौरऊ में विवाद में बाइकर्स गैंग आपस में भिड़े,फायरिंग में राहगीर की मौत

थाना चंडौस क्षेत्र में दौरऊ में जुनियर हाईस्कूल विद्यालय के पास रविवार दोपहर में दो बाइकर्स गैंग आपसी विवाद में आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंंग हुई। इससे इलाके में खलबली मच गई। फायरिंग में मची अफरा-तफरी के दौरान एक…

गभाना में हुए भोलू हत्याकांड के वांछित तीन आराेपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जवां के हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर उर्फ भोलू गढ़िया हत्याकांड के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस दो नामजद आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सड़क पर दिखाई दी महिला की सफेद छाया, बचाने के फिराक में तीर्थ यात्रियों की कार पलटी, तीन घायल

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्होसरा के पास पास तीर्थ यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!