रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रैक्टर से कार टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल

लोधा। रोरावर क्षेत्र में हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।कासगंज के मोहल्ला बारहद्वारी निवासी आशीष गुप्ता रविवार रात को अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह रोरावर क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों 42 वर्षीय आशीष गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। साेमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!