अलीगढ़। श्री अखलेश्वर महादेव मन्दिर में महाकाल की 2100 दीपों से महाआरती की गई। मन्दिर में स्वयंभू अखलेश्वर महादेव का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
श्री अखलेश्वर महादेव मन्दिर समिति के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने बताया कि स्वयंभू श्री अखलेश्वर महादेव का खोवा, मेवा और भांग से अलौकिक श्रृंगार किया गया। प्रारंभ में केसरयुक्त जल से अभिषेक किया गया। श्री गणेश वंदना से पंडित प्रदीप महाकाल ने शुरूआत की। पकड़ लो हाथ बनवारी भजन पर श्रद्धालुओं ने भाव विभोर आनंदित होकर झूमते रहे। मेरा राधा रमण, सांवरे मुरली वाले वृंदावन में बसा लो भजन से मन्दिर ब्रजधाम बन गया।
उसके बाद महादेव के भजनों की श्रृंखला शुरू हुई, जिनमें भगवान शिव के विभिन्न रूपों का गुणगान किया गया। मुख्य यजमान अभिनव मिततल होम फिट एक्सपोर्ट ने जहां गणपति का पूजन किया। वहीं ट्रस्टी नवीन शर्मा, अध्यक्ष सतीश गौड़, ब्रजमोहन वार्ष्णेय, सचिव मनोज अग्रवाल, प्रवीन वार्ष्णेय एवं प्रवीन अग्रवाल ने सपत्नीक भगवान शिव शंकर का पूजन अर्चन किया। मातृशक्तियों में स्नेहलता वार्ष्णेय, सरोज वर्मा, शशी गौड़, पुष्पा गौड़, रीमा सिंघल, हेमलता अग्रवाल, अनुपमा गुप्ता, रेनू गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, राजबाला गुप्ता, मंजू शर्मा आदि रहीं।