डीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण का परखी व्यवस्थाएं
गभाना। डीएम विशाख जी ने शुक्रवार को बरौली विधानसभा के गांव चूहरपुर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर रैंप, पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को मतदान से पहले पूर्ण कराने, मतदान केंद्रों व बूथों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए वाल राइटिंग आदि कराने के साथ ही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए शेड पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने व बैरीकेडिंग कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहिल कुमार, एसडीएम हीरालाल सैनी, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।