रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम ने ग्रामीणों को मतदान के प्रति किया जागरूक करते हुए दिलाई शपथ

गभाना। क्षेत्र के गांव नगला राजू स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत एसडीएम हीरालाल सैनी ने ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।

इस दौरान एसडीएम ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। आपके द्वारा किया गया मत न केवल जनप्रतिनिधि की हार-जीत तय करता है, बल्कि देश व प्रदेश के भविष्य को भी तय करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की ताकत है और सरकार बनाने में हर वोट की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान सबसे सशक्त अधिकार है और मताधिकार करके ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर बिना लालच के अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मौजूदा लोगों को लोकसभा के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान करने, माता-पिता, बड़े भाई-बहनों व आस पड़ौस के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान संकुल प्रभारी विजय सिंह, पवन सिंंह, डेबिड सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!