रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महरावल स्थित एक होटल में जुआ खेलते हुए पांच लोगों पुलिस ने पकड़ा

गभाना। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महरावल स्थित एक होटल में जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार के अनुसार वह मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने महरावल स्थित होटल सनराइज में जुआ खेलने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। उनके फड़ से 1500 रुपये व ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए पांचों लोगों ने अपने नाम विष्णु निवासी सारसौल थाना बन्ना देवी, शेरखान निवासी जिरौलीडोर थाना लोधा, लोकेंद्र निवासी भीमपुर थाना बन्नादेवी, गजेंद्र व अरविंद निवासीगण भुकरावली थाना गभाना बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!