रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव हुर्सेना निवासी रेशमपाल कोर्ट में चल रहे मारपीट के मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!