रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सातवीं बार राजेश अध्यक्ष व नीरज बने मंत्री

इगलास। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाॅक इकाई का वार्षिक चुनाव गुरुवार को बीआरसी कार्यालय पर संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला संरक्षक राधेश्याम शर्मा के साथ अमित चौहान, मुकेश कुमार शर्मा, राहुल, उमेश कुमार वर्मा रहे। सुबह 9 से 10 बजे तक नामांकन व जांच प्रक्रिया हुई। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु राजेश कुमार कटारा व ओम दत्त गौतम और मंत्री पद पर नीरज सिंह व अशोक चौधरी के मध्य सीधा मुकाबला रहा। निर्वाचन में 484 मतदाताओं में से 453 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना में राजेश कटारा को 252 व नीरज सिंह को 264 मत प्राप्त हुए। दोनों ही प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान शिक्षक साथियों ने दोनों विजयी पदाधिकारियों का सातवीं बार चुने जाने पर फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रज्ञवीर सिंह, राजवीर सिंह, मधुबाला वर्मा, अशोक पचेहरा, भानू प्रताप सिंह, निश्चल, यशपाल सिंह, प्रमोद कुमार, दिगंबर, राजपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनीष भटनागर, अमित चौधरी, शोभा सिंह, अमित कटारा, चंद्रभूषण, सदन कुमार, पुनीत प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, नरेश कुमार, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!