रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

10 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

इगलास। थाना पुलिस व एसआेजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म, जानलेवा हमला व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीओ डॉ. केजी सिंह ने बताया कि हस्तपुर निवासी श्रीकृष्ण पुत्र वीरेंद्र इगलास थाना में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म, जानलेवा हमला, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। जिस पर एसएसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को थाना पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गौंडा रोड स्थित सेमनपुर चौराहे के पास गिगरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!