महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
पिसावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी पिसावा रोहित राठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह शुक्रवार को घर पर थी। तभी इगलास के गांव नगला परता निवासी मनोज कुमार उर्फ मोनू जो कि उसके भाई का साला है, घर पर आ गया। काफी मना करने के बाद भी वह घर से नहीं गया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।