रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्यार्थियों ने अभियान चलाकर किया पौधरोपण, धरा को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

इगलास। एलबीके स्कूल परिवार के सौजन्य से गुरुवार को पौधारोपण किया गया। जिसका उद्देश्य प्रकृति को हरा भरा बनाने के साथ वन्यजीवों एवं पक्षियों को आशय प्रदान करना था। अभियान के तहत विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने हाथरस रोड स्थित गांव कजरौठ से बेलौठ तक दो किमी. परिक्षेत्र में नीम, पीपल, जामुन, बरगद एवं पाकड़ के पौधे रोपित किए गए। अभियान में वन-विभाग के अधिकारी रवि कुमार का विशेष सहयोग रहा। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने प्रकृति को हरा-भरा व मानव जीवन को खुशहाल बनाने के लिए पौधारोपण को पुण्य एवं नैतिक कर्तव्य बताया। उन्होंने कहा कि पौधों से धरा का श्रृंगार होता है। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने कहा कि मानव प्रकृति से जुड़ा है, मानव ने प्रकृति के साथ खिलवाड़ करके बड़ी भूल की है। भूल सुधार का सरल साधन पौधारोपण ही है। इस अवसर पर सह-निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल, राहुल उपाध्याय, राजेश कुमार, वर्षा जादौन, शुभम शर्मा, प्रवेश अग्रवाल, उमेश कौशिक आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!