रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यायल का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण

टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअली लोकार्पण

नगर निगम की गाड़ी की टक्कर से बुझा परिवार का इकलौता चिराग

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कठपुला के पास शुक्रवार को नगर निगम की गाड़ी की टक्कर से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

गभाना सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी व महिला स्वास्थ्य कर्मी ने पत्रकार से की अभद्रता, यूनियन ने…

नगर के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर तैनात चिकित्साधिकारी व महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एक पत्रकार से अभद्रता कर डाली। जिसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए…

पुलिस ने अवैध हथियार की बनाने की फैक्टरी का किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार

थाना सासनीगेट पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचा के अलावा कारतूस व सामान बरामद किया है।

टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का कल प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

क्षेत्र के गांव टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का कल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से दोपहर 2:30 बजे वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।

ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले वृद्ध की हुई शिनाख्त

दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर भुमियां बाबा फाटक के पास गुरुवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले वृद्ध की देर रात्रि में परिजनों ने थाना पहुंचकर शिनाख्त कर ली।

ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने की आत्महत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त नहीं

दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर भुमियां बाबा फाटक के पास एक वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है

गभाना में देवछठ पर लगा बायगीरों का अखाड़ा

गभाना नगर के वनखंडनी देवी मंदिर आश्रम पर देवछठ पर्व के मौके पर पिछले वर्षो की भांति इस बार भी गुरुवार को तांत्रिक एवं बायगीरों का अखाड़ा लगा।

भाभी ने 5 साल के देवर की हत्या कर शव कुएं में फेंका,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना हरदुआगंज क्षेत्र के बरानदी में एक भाभी ने अपने 5 साल के देवर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक कुएं में फेंक दिया। बहनों के तलाश करने पर भाई का शव कुएं पड़े में दिखाई पड़ा, तब कहीं जाकर घटना का पर्दाफाश हो सका।

एफएसडीए की टीम ने पनीर फैक्टरी पर की छापेमार कार्रवाई, लिए नमूना

कस्बा में बुधवार को एफएसडीए की टीम ने पनीर फैक्टरी व दूध की डेयरी पर छापेमार कार्रवाई करते हुए पनीर के नमूना संग्रहित किए। टीम की छापेमार कार्रवाई से अन्य डेयरी संचालकों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!