ओगर की गोशाला में कमियां मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी,
क्षेत्र के गांव ओगर नगला राजू स्थित गोशाला का बुधवार को सीडीओ आकांक्षा राणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कमियां मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधीनस्थों को सुधार करने के निर्देश दिए।