रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सोमना सहकारी समिति पर बी-पैक्स महाअभियान के तहत जोड़े नए सदस्य

सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने में जुटी है। इसी को लेकर शुक्रवार को सोमना सहकारी समिति नंबर एक व दो पर भाजपा के क्षेत्रीय सहसंयोजक मनीष चौहान व भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री ठा.…

गभाना क्षेत्र में हाईवे पर मां-बेटी को कार ने रौंदा, मां की मौत, बेटी गंभीर घायल

गभाना। हाईवे पर गांव भांकरी के पास चुआवली मोड़ के पास कार ने मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्वतंत्रता सेनानी शिवदान सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

कस्बा में 1948 में जवाहर विद्यालाय सोसायटी का गठन करके आधुनिक शिक्षा की स्थापना करने वाले स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक स्व. शिवदान सिंह की मूर्ति का श्री शिवदान सिंह इंटर काॅलेज में अनावरण हुआ।

घर में घुसकर की महिला के साथ छेड़छाड़

कोतवाली क्षेत्र की हस्तपुर चौकी क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि वह सात सितंबर को घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही अरवेज घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

डकैती की योजना बना रहे थे बदमाश, पुलिस ने चार को दबोचा

थाना पुलिस ने गौंडा रोड पर बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के पास डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश मौके देखकर फरार हो गया।

अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में होंगे 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी कार्यक्रम

महानगर के अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर 18 सितंबर से 28 सितंबर तक 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी कार्यक्रम का आयोजन होगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!