रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरी गैंग का किया खुलासा, तीन चोरों को चोरी की बाइकें समेत किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। चोरों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें भी बरामद की है।

गभाना थाना का एसपी सिटी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने शुक्रवार शाम को गभाना थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान कमियां मिलने पर अधीनस्थों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश भी दिए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की 17 वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई

बरौली के पूर्व विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पुत्र व चंडौस के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रहे ठाकुर राकेश कुमार सिंह की 17 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस मौके पर उनके शुभचिंतकों व अनुयाईयों ने विभिन्न कार्यक्रमों के…

फर्जी कागजों से पाई आंगनबाड़ी की नौकरी, बेटे ने की शिकायत

गांव मई सुभाष ग्राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाला और कोई नहीं आंगनबाड़ी का बेटा है। उसने मां पर खाद्यान्न को ब्लैक करने के भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की…

रंगोली प्रतियोगिता में सपना, गौरी, हबीबा व कृपा ग्रुप ने मारी बाजी

मंगलायतन विश्वविद्यालय में "मेरी माटी- मेरा देश" अभियान के तहत शुक्रवार को एनएसएस के तत्वावधान में शिप्रा सभागार में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सपना भारद्वाज व गौरी बघेल ग्रुप प्रथम, हबीबा रफी ग्रुप द्वितीय व कृपा शर्मा…

कार अनियंत्रित होकर खड़े टेंपो से टकराई, चार घायल

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गैस प्लांट के पास खड़े टेंपो में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो व कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शराब की 88 बोतल के साथ चार लोंगों को किया गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 88 बोतल बरामद हुई हैं

चंद्रमा पर चंद्रयान, झूम रहा हिंदुस्तान, दूसरे दिन भी गभाना में चला जश्न का दौर

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग से कुछ पहले जहां लोगों के चेहरों पर अजीब भाव नजर आएं, वहीं जैसे ही शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 ने सफलता पूर्वक लैंडिग की वैसे ही पूरा भारत के नागरिकों के चेहरे पर खुशी…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!