रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लाखों रुपये की अवैध शराब के साथ सात लोगों को किया गिरफ्तार

थाना अकराबाद क्षेत्र में जसरथपुर में सिहोर बंबा पुलिया के पास एसटीएफ व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई करते हुए एक मकान से शराब का अवैध कारोबार करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।…

रिश्वत लेते हुए दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा, मुकदमा दर्ज

थाना गांधीपार्क में तैनात एक दारोगा को मुकदमा में धारा हटाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया

जर्जर दीवार गिरने से पांच बच्चे दबे, एक बच्ची की हुई मौत

थाना कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा इलाके में शनिवार देर शाम को एक खाली प्लाट की जर्जर दीवार अचानक से भर-भराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे दबकर वहां खेल रहे पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलवा हटाकर घायल बच्चों को उपचार…

तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

खेल गतिविधियां हैं शिक्षा का आधार

कस्बा के राधा इंटरनेशनल एकेडमी में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें बैलून रेस, राखी व गायत्री मंत्र गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई।

चंडौस पुलिस पर चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने की फायरिंग, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

क्षेत्र के गांव भोगपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर कार सवार दो गोतस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने हल्काबल का प्रयोग करते हुए दोनों गोतस्करों को पकड़ लिया।

5 साल की बच्ची की चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर की गला दबाकर व ईंट से कुचलकर की हत्या

थाना क्षेत्र के गांव चैंडोला सुजानपुर में चाची को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर 5 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर व ईंट से कुचकर हत्या कर डाली और शव को भूसे के ढे़र में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी चाची व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर बच्ची…

आयी बागों में बहार झूल रही राधा प्यारी..

वैसे तो सावन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन सावन और उसमें आने वाले त्योहारों का महिलाओं के जीवन में खास महत्व माना जाता है। शहर में अभी भी सामाजिक संस्थाओं और महिला संगठनों की ओर से हरियाली तीज महोत्सव की धूम मची हुई है। आयी बागों में बहार…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!