किन्हुआ में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने दो गोतस्करों को किया गिरफ्तार
क्षेत्र के गांव किन्हुआ स्थित सरकारी गोशाला से रविवार रात्रि में गोवंशों को चुराकर पास के खेतों में गोकशी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा, रस्सी व गढ़ासा भी बरामद किया है।