30 पैसे को लेकर हुई मारपीट, पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़
थाना रोरावर क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर महज तीस पैसे को लेकर जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी कर डाली। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को दबोच लिया है।