रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस में विवादित स्थल पर कैमरे लगाने को लेकर ग्रामीणों में पनपा रोष

रामलीला मैदान में मस्जिद कमेटी की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। जानकारी पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर…

कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार मथुरा के युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

क्षेत्र के गांव जाऊपुर हौज के पास कांवड़ लेने जा रहे मथुरा के युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कैंटर ने टेंपो में मारी टक्कर, दबकर वृद्ध महिला की हुई मौत, पांच घायल

जवां क्षेत्र में तेजपुर के पास कैंटर ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे में टेंपो सवार एक वृद्ध महिला की कैंटर के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें…

दौरऊ में बारिश के चलते गिरा मकान, मलबे में घरेलू सामान हुआ बेकार

दौरऊ नगला में शनिवार सुबह बारिश के चलते एक मकान भर-भराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के परिजन घेर पर गए हुए थे, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

गभाना क्षेत्र के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज

स्बा समेत क्षेत्रभर के स्कूलों में शनिवार को हरियाली तीज पर्व धूमाधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

गभाना तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, एसडीएम ने सुनी समस्याएं

तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।

व्यापारी से 3.26 लाख रुपये लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

थाना क्षेत्र में जहराना-ओगीपुर मार्ग पर गुरुवार रात्रि में व्यापारी से 3.26 लाख रुपये लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

गभाना में हुए भोलू हत्याकांड में पुलिस ने छठे आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जवां के हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर उर्फ भोलू गढ़िया हत्याकांड के मामले में पुलिस ने छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस दो नामजद समेत पांच आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

स्वर्ण-रजत हिंडोला में विराजे ठा. बांकेबिहारी, अद्भुत छटा देखने को उमड़ा भक्तो का जनसैलाव

हरियाली तीन का पूर्व पूरे देश में शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ब्रज के मंदिरों में हिंडोला उत्सव शुरू हो गया। बांके बिहारी जी के मंदिर में जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए लाखों…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!