रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिसारा में हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसारा में पुरानी दुश्मनी के चलते हुए हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भोलू हत्याकांड में एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरे की तलाश जारी

नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात स्कार्पियो कार में सवार जवां थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

रक्तदान सबसे बड़ा दान, जरूरतमंद की बचाई जा सकती है जान

क्षेत्र के गांव पनिहावर में सोमवार को समाजसेवी रहे नीरज कुमार सिंह बबली की चाैथी पुण्यतिथि पर सत्यमन मानव सेवा संस्था के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें में रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

गभाना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ समापन

गभाना टोल प्लाजा पर सरकार के आदेश पर 17 जुलाई से चलाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सोमवार को भव्य कार्यक्रम के मध्य विधिवत रूप से समापन हो गया। इस दौरान मौजूदा लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ ली।

सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

नगर पालिका परिषद कार्यालय में ट्यूबल आपरेटर नेत्रपाल सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने पर सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के मध्य चेयरमैन संजय शर्मा व स्टाफकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी

किसान आयोग का गठन न हुआ तो किसान क्रांति दल लड़ेगा लोकसभा चुनाव

गोंडा रोड भीमपुर स्थित भारतीय किसान यूनियन भानू के कैंप कार्यालय का सोमवार को प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह व युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया

कटर की चपेट में आकर लोधा के युवक की एटा में हुई मौत

क्षेत्र के गांव ताजपुर-रसूलपुर के एक युवक की एटा में खेतों पर काम करने के दौरान कटर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव गांव आते ही कोहराम मच गया।

नकली सीमेंट बेच रहे दो दुकानदार पकड़े

कोतवाली क्षेत्र के गांव हस्तपुर में नकली सीमेंट बेचने वाले दो दुकानदारों के यहां कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की। इस दौरान एक दुकानदार के यहां से 22 बोरा व दूसरे दुकानदार के यहां से 11 बोरा नकली सीमेंट बरामद हुआ है।

चौधरी चरण सिंह को दिया जाए भारत रत्न

तहसील के सामने सोमवार को जाट महासभा की पंचायत हुई। पंचायत के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया…

मुंशी प्रेमचंद को दी श्रद्धांजलि

परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में सोमवार को गांव तोछीगढ़ में हिंदी और उर्दू के उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की 143 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके हिंदी साहित्य के प्रति असीम योगदान को स्मरण किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!