रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिवालयों में उमड़ी आस्था

देवो के देव महोदव का महीना माने जाने वाले श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को नगर तथा ग्रामीण अंचल के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, भुमियां बाबा मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

सावन मास में श्रद्घा और विश्वास की प्रतिमूर्ति बनने वाला गभाना के कन्होई गांव का श्री सिद्घनाथ भुमियां बाबा आश्रम श्रावण मास के चौथे सोमवार को भी लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।

होटल पर हुआ विवाद, गभाना में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

गभाना थाना क्षेत्र के हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात स्कॉर्पियो कार में सवार जवां थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भोलू पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज…

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का किया भंडाभोड़, तीन चोर किए गिरफ्तार

थाना दादों पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय वाहन गैंग का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक, अवैध दो तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने रविवार को तीनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल

थाना रोरावर क्षेत्र में हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास जोफरी मोड़ पर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए।

युवती को परेशान करना पड़ा मनचले को भारी, भाईयों ने की सरेराह पिटाई

महानगर के थाना सासनीगेट क्षेत्र में एक युवती को पिछले कई महीने से परेशान कर रहे मनचले युवक को युवती के भाईयों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। उन्होंने मनचले युवक को छेड़छाड़ करने पर कड़ा सबक भी सिखा दिया।

मां के साथ छत पर सो रही थी युवती, पड़ौसी ने की छेड़छाड़

थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ छत पर सो रही युवती के साथ पड़ौस के युवक ने छेड़छाड़ कर डाली। आरोप है कि आरोपी के पिता से शिकायत की गई तो उसने भी पीड़िता के भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर…

मुहर्रम-करबला शहीदों की याद में निकले ताजिए, रंजो गम के बीच दफन हुए ताजिये

मुहर्रम के त्योहार के मौके पर शनिवार को क्षेत्र के ग्राम कटरा व चंडौस में अलम के ताजिए निकालकर अंजुमनों ने रंजो गम का इजहार किया और बाद में करबला में ले जाकर उन्हें सपुर्द ए खाक कर दिया गया।

एएमयू प्रकरण में लापरवाही की क्वार्सी इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, निलंबित

एएमयू में पिछले दिनों हुए बवाल के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर सिविल लाइंस एवं वर्तमान इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रवेश राणा के ऊपर कार्रवाई की गाज गिर गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को निलंबित कर दिया।

घास काटने गई दो किशोरियों के साथ की मारपीट, जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित

क्षेत्र के गांव भोज नगरिया में खेतों पर घास काटने गई दो किशोरियों के साथ नामजदों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते मारपीट कर डाली। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!