रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सभासद बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद से ली स्वैच्छिक सेवानिवृति, स्टाफकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

नगर पंचायत गभाना के वार्ड नंबर 14 से सभासद बनने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने पर शुक्रवार को तहसील सभागार में एक भव्य कार्यक्रम के मध्य स्टाफकर्मियों ने उन्हें भावभीन विदाई दी।

वाह अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ! घर में खड़ी बाइक, कर दिया 6 हजार का चालान

यदि आपके पास वाहन है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, कहीं ऐसा न हुआ हो कि आप कहीं गए नहीं और अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आपके वाहन का चालान काट दिया हो।

ट्रेन की चपेट में आकर हुई युवक की मौत

थाना क्षेत्र में गांव किन्हुआ रेलवे फाटक के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आकर अरनियां के युवक की मौत हाे गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है

गभाना में हुए भोलू हत्याकांड के मुख्य आराेपी को पुलिस ने भेजा जेल

जवां के हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर उर्फ भोलू गढ़िया हत्याकांड के मुख्य आरोपी पंकज को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

14 वर्षीय किशोर के साथ दो युवकों ने किया कुकर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 जुलाई को 14 वर्षीय किशोर के साथ दो युवकों द्वारा कुकर्म करने के मामले में 22 दिन बाद एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे भोलू हत्याकांड के मुख्य आरोपी पंकज को किया गिरफ्तार

जवां के हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर उर्फ भोलू गढ़िया हत्या कांड के मुख्य आरोपी पंकज को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट सरेंडर करने जाने के दौरान घंटाघर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने…

गभाना में ट्रेन से गिरकर अलीगढ़ का युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर सोमना व रामपुर के मध्य किसी ट्रेन से गिरकर अलीगढ़ का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ति समेत तीन लोग हुए घायल

हाईवे पर खेरेश्वर तिराहे के पास कार बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्डे में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को नादा पुल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

गभाना तहसील शिकायतों के निस्तारण में चाैथी बार प्रदेश में रही प्रथम

जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) हेल्पलाइन से की जाने वाली सुनवाई में पिछले तीन महीनों की तरह इस बार भी शिकायतों के निस्तारण में गभाना तहसील प्रदेश भर में पहले स्थान पर रही है, वहीं इगलास तहसील भी प्रदेश में इस बार अब्बल रही।

खेत पर पानी लगाने गए किसान की करंट की चपेट में आकर मौत

क्षेत्र के गांव राजमार्गपुर के माजरा पौपी नगला में खेतों पर पानी लगाने गए किसान की नलकूप चलाने के दौरान करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!