रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हेम विद्या निकेतन स्कूल में किया गया पौधारोपण

तहसील क्षेत्र के गांव चमन नगरिया स्थित हेम विद्या निकेतन स्कूल में मंगलवार को एसडीएम मोहम्मद अमान व भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश तौमर ने सघन पौधारोपण किया गया।

आर्यावर्त बैंक के जनरेटर को किया जब्त

कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती स्थित आर्यावर्त बैंक का सड़क पर रखे जनरेटर को नगरपालिका टीम ने जब्त कर लिया तथा टीम उसे उठाकर नगरपालिका ले आई है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास चलती हुई कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार सवारों को समय रहते जानकारी हो गई। जिससे उन्होंने कूद कर अपनी जान को बचाया। वर्ना गंभीर हादसा भी हो सकता था।

कार सवार बदमाश मारपीट करते हुए 8 ट्रकों से लाखों रुपये का सामान चुराकर हुए फरार

लोधा हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास सोमवार रात्रि में कार सवार बदमाश ट्रक मिस्त्री से मारपीट करते हुए वहां खड़े ट्रकों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं रोरावर क्षेत्र से भी दो ट्रकों से सामान चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस…

हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोहर्रम – निर्धारित रूट से ही निकाला जाए ताजियाें का जुलूस

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाए जाने को लेकर मंगलवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने गभाना व चंडौस थाना परिसर में धर्म गुरुओं, संभ्रात नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी भाई चारा के साथ…

अवारा गोवंश  दो पहिया वाहन चालकों के लिए बन रहे काल, बाइक सवार युवक की टकराकर हुई मौत

क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश वाहन चालकों का काल बन रहे हैं। रविवार को जहां थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास आवारा गोवंश से टकराकर एक बाइक सवार दो भाईयों व दूसरी बाइक सवार होमगार्ड की तथा आवारा गोवंश की मौत हो गई थी।

बैंक लोन व कर्ज के रूपये को लेकर हुई कहासुनी में भट्टा चौकीदार की बेटों ने की थी हत्या

थाना बरला क्षेत्र के गांव दतावली में ईट भट्ठा के चौकीदार की हुई हत्या का पुलिस ने खुलास किया है। मृतक के दो बेटों ने कर्ज बढ़ने पर हुई कहासुनी को लेकर पिता की लाठी-डंडोंं से पीटकर हत्या की दी। पुलिस ने आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा…

चोरी के 1 लाख 45 हजार रुपये के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किये 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद करने का दाबा किया है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस पूर्व में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!