रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मूंग निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आया युवक, मौत

चंडौस क्षेत्र के गांव नगला सरूआ में मूंग निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाम मौत हो गई। घटन के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया

खेत में संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला किसान का शव, मचा कोहराम

कोतवाली क्षेत्र के गांव गौमत में किसान का शव संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला। मामले में किसान के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

लूट के मामले में कोर्ट से चल रहा था गैरहाजिर, पुलिस ने भेजा जेल

गभाना। लूट के मामले में कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को थाना  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खैर के गांव सोफा की नगलिया निवासी हरिओम पुत्र किशन सिंह कोर्ट में चल रहे लूट के मामले में पिछली कई…

आस्था व भक्ति बयार..चहुंओर भोले की जय-जयकार

सावन में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भक्तों को इस मास में भोलेनाथ की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसको लेकर सावन के दूसरे सोमवार को आस्था और भक्ति बयार बही, शिवालयों में भक्तों ने भोलेनाथ का…

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायका पक्ष ने लगाया जाम

थाना रोराबर क्षेत्र के नीवरी मोड़ के जॉनी वाली गली में रविवार शाम को नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नीवरी मोड़ पर जाम लगा दिया

हादसे में घायल होमगार्ड की भी उपचार के दौरान हुई मौत

थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास रविवार को सड़क पर घूमने वाले आवारा गोवंश से टकरा कर घायल हुए होमगार्ड की भी उपचार के दौरान मौत हो गई

बाबा को भारी पड़ा ब्वॉयफ्रेंड से बात करने से रोकना, चचेरी बहनों ने दे दी जान

बरला थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर में रविवार को घर में अपने ब्वॉयफ्रेंड से चोरी -छिपे बात कर रही दो चचेरी बहनों को बाबा द्वारा मोबाइल फोन छीन लेना इस कदर नगवार गुजरा कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया

युवती की हत्या के प्रकरण में नाटकीय मोड़, पीडित पक्ष ने लगाए “मकान बिकाऊ ” के पोस्टर

खैर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को हुई मौत के मामले में ग्राम प्रधान के भाई समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष उसे…

महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

लोधा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर- रसूलपुर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति एवं ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, होमगार्ड गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के गोंडा रोड़ पर पटपर नगला के पास रविवार देर शाम इगलास की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दारोगा की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!