रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सो गया सिपाही, रायफल को चुरा ले गया चोर

अलीगढ़। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि आम लोगों को तो छोड़ो वह पुलिस को भी नही बख्श रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को गुरुवार रात्रि में देखने को मिला। जब कोर्ट सुरक्षा में तैनात सिपाही की आंख लग जाने का फायदा उठाते हुए चोर उसकी…

ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने व लेखपाल को धमकाने पर रिपोर्ट दर्ज

गभाना तहसील क्षेत्र के गांव नगला पदम में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर फसल बोने व लेखपाल को धमकाने पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

चाचा पर गोली चलाने वाले भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पिसावा थाना पुलिस ने चाचा पर गोली चलाने वाले भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने 420 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना पुलिस ने हाईवे पर गांजा लेकर जा रहे एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

घेर में पशुओं को चारा डालने गई महिला का शव लटका मिला फंदे पर

क्षेत्र के गांव महरावल में शुक्रवार सुबह घेर पर पशुओं को चारा डालने गई महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज पर होने पर भाकियू के पदाधिकारियों ने थाने का किया घेराब

भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कोल तहसील अध्यक्ष गवेंद्रपाल सिंह समेत 17 लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज होने पर किसानों में आक्रोश पनप गया। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने थाना का घेराब किया

अकेली महिला को देख रोडवेज परिचालक की नीयत बिगड़ी, कर दी छेड़छाड़, हंगामा

मुरादाबाद से आगरा जा रही ताज डिपो की बस में गुरुवार को बस के परिचालक ने महिला यात्री को अकेला देखकर छेड़छाड़ कर दी।

पनिहावर में दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग हुए घायल, रिपोर्ट दर्ज

क्षेत्र के गांव पनिहावर में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की आेर से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई गई है।

कूलर में उतरा करंट, दादी व डेढ़ वर्षीय पोती की हुई मौत

क्षेत्र के गांव पालीमुकीमपुर में गुरुवार को कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर दादी व डेढ़ वर्षीय पोती की दर्दनाक मौत हो गई

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!