रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आवारा गोवंश से टकराई दो बाइक, दो भाईयों की मौत, होमगार्ड घायल

लोधा थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास रविवार को सड़क पर घूमने वाले आवारा गोवंश से दो बाइक टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार  दो भाइयों एवं एक गोवंश की मौत हो गई। वही दूसरी बाइक सवार एक होमगार्ड भी गंभीर रूप से घायल हुआ है

बाजार में बिक रही थी नॉट फॉर सेल की दवाएं, शिकायत पर दुकान सील

अलीगढ़ जेएन मेडीकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली " नॉट फॉर सेल " की दवाएं जकरिया मार्केट में एक दुकान पर बिकती मिलीं। इस मामले में हुई शिकायत के बाद अौषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी करते हुए दवाएं बरामद की हैं।

ड्यूटी से लौट रहे युवक से बदमाशों ने नगदी व मोबाइल लूटा

थाना क्षेत्र के गांव मढ़ा हबीबपुर के पास ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक से बदमाशों ने चाकू की नौंक पर नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया।

लेकर जा रहा था नशीला पाउडर, पुलिस ने दबोचा

थाना पुलिस ने गस्त के दौरान नशीला पाउडर लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम सीडीओ आकांक्षा राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. सीडीओ ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

जलभराव की शिकायत पर DM को आया गुस्सा, DPRO को समाधान कराने के दिए निर्देश

खैर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस. जलभराव की शिकायत पर DM को आया गुस्सा, DPRO को समाधान कराने के दिए निर्देश

अलीगढ़ का बढ़ा मान, रिंकू सिंह भारतीय टीम में बल्लेबाजी के दिखाएंगे जौहर

आईपीएल मैच में पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर रातों रात स्टार क्रिकेटर बने अलीगढ़ के रिंकू सिंह की बल्लेबाजी का जोहर अब भारतीय क्रिकेट टीम में देखने को मिलेगा।

बाइक सवारों ने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का किया प्रयास, भाजपाईयों ने किया थाने का घेराव 

थाना सासनीगेट के एक मोहल्ला में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार दो युवक अगवा कर एक खाली प्लाट में ले गए, जहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में गुस्साएं भाजपाईयों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की…

गोंडा हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर हुई कार्रवाई, आरोपियों के घर चला बुलडोजर

कस्बा गोंडा में हुए गुरुवार को हुए नरेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है और उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!