रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सुरक्षित जीवन के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प

खैर तहसील स्थित एसडीएम आवास परिसर में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में सघन पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी परवरिश करने का संकल्प लिया गया।

शौंच करने गए किशोर को नकाबपोशों ने बनाया बंधक 

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सूरतगढ़ में शौंच करने गए किशोर काे दो लोगों ने बंधक बना लिया, लेकिन युवती के पहुंचने पर आरोपी किशोर को छोड़कर मौके से भाग गए। मामले में किशोर के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में…

2 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को दो किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

कौशांबी से दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

चंडौस। थाना क्षेत्र गांव नूरपुर के निकट दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर कौशांबी से दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक के पास मिले दस्तावेजों व मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हो सकी।

पति से विवाद होने पर महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में महिला ने पति से विवाद होने पर विषाक्त पदार्थ अपनी जान जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

भुमियां बाबा मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा मंदिर

कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा मंदिर पर श्रावण मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। जिससे…

परीक्षा देकर घर आ रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

थाना टप्पल क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर परीक्षा देकर गांव लौट रहे छात्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने शव काे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने…

बारिश के साथ आफत : मकान का बेसमेंट भर भराकर गिरा, मां-बेटी की मौत

थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल इलाके के गन्ना वाली गली में रविवार को बारिश के दौरान एक मकान का बेसमेंट भरभराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में दबकर मां समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया ।…

सवारियाें का इंतजार कर रहे ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

गौमत चौराहे के पास चंडौस मार्ग पर सवारियों का इंतजार कर रहे ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद परिजनों का…

कार में मिले सरकारी फर्जी दस्तावेज व मुहर, एक आरोपी को पकड़ा

थाना पुलिस ने गस्त के के दौरान एक संदिग्ध युवक को कार समेत पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को कार से एक दर्जन से अधिक सरकारी फर्जी मुहर, फर्जी आधार कार्ड व नगदी बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!